Amritsar में पीले रंग के लिफाफे में लिपटा मिला घातक हथियार, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया Alert

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 01:26 PM (IST)

अमृतसर: जिले में हथियार बरामद होने की खबर सामने आई है। गांव लुहारका रोड पर के पास प्लॉट से एक असॉल्ट राइफल बरामद हुआ जोकि पीले रंग के लिफाफे में लिपटा हुआ था। मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारियों से इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों मामला दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, गत दिन 11 अक्तूबर को पुलिस मीराकोट खुर्द इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान उनके साथ मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारी आए जिन्होंने सूचना दी कि, लुहरका रोड पर कैम्ब्रिज स्कूल के पास एक प्लॉट में हथियार छिपाकर रखे हो सकते हैं। इसके बाद  ASI सरवन सिंह पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के कर्मचारियों केसाथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान वहां पर पीले रंग का एक लिफाफा बरामद हुआ, जिस की तलाशी लेने पर उसमें असॉल्ट राइफल मिली। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि बरामद हुआ राइफल पर की बॉडी पर CAL 223 BORE S/A लिखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि राइफल के साथ कोई मैगजीन नहीं मिला है, इस हथियार को किसने और क्यों छिपाया था इसकी जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News