विधानसभा चुनाव 2022: सुखबीर बादल ने तीन और उम्मीदवारों का किया ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 01:26 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आगामी चुनावों को लेकर बेहद एक्टिव हो गए है। इसी सिलसिले में 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को मुख्य रखते हुए पार्टी के तीन और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि विधानसभा हलका रामपुरफूल से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, बठिंडा देहाती से प्रकाश सिंह भट्टी और भुच्चो से दर्शन सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुखबीर सिंह बादल इस समय पूरे पंजाब दौरे पर है। वह इस समय 100 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak