विधानसभा चुनाव 2022: सुखपाल खैहरा ने हलका भुलथ में डाला वोट

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 10:49 AM (IST)

कपूरथला (राजिंदर) : पंजाब में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई। कपूरथला जिले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भुलथ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ गांव में वोट डाला है। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे मेहताब खैहरा और समर्थकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए आज एक चरण में मतदान होगा। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini