खैहरा पर ई.डी. की रेड के खिलाफ विधानसभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 10:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब विधानसभा ने बुधवार को विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर ई.डी. की छापेमारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव में इस छापेमारी को गैर-कानूनी और अनुचित बताया गया।

इससे पहले बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में भी ई.डी. की छापेमारी का मामला गर्माया। विधायक कंवर संधू ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। साथ ही सदन में प्रस्ताव लाने की बात कही। वहीं, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सदन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गैर-हाजिरी में मुद्दा उठाकर सदन ने उनके हक की हिफाजत की है। यह छापेमारी काफी सुनियोजित तरीके से की गई है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके लेकिन वह दबने वाले नहीं हैं। वह लगातार किसानों के हक में और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News