अटल जी को देश कभी नहीं भूल सकता: मनोरंजन कालिया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 05:54 PM (IST)

जालंधर(सोनू): आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती है। हालांकि अटल जी शारीरिक तौर पर हमारे साथ नहीं हैं परन्तु उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं। 

एक तरफ जहां हर कोई वाजपेयी जी को याद कर रहा है, वहीं ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास आज भी अटल जी की कुछ ऐसी यादें हैं, जिनको वह सारी उम्र नहीं भुला सकते। ऐसे ही एक शख्स हैं पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया। अटल जी के जन्म दिन मौके उनको याद करते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि अटल जी ऐसे शख्सियत और नेता थे, जिनको देश कभी भी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अटल जी चाहे भाजपा नेता थे परन्तु उनके बात करने के अंदाज का हर पार्टी का नेता और आम व्यक्ति कायल था।

उन्होंने कहा कि अटल जी को बच्चों के साथ बेहद प्यार था। वह सादा जीवन व्यतीत करने वाले एक ऐसे शख्स थे, जिन्होंने देश को दुनिया के सामने एक परमाणु शक्ति बनाया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी भाजपा के सीनियर नेता थे और इसके चलते वह बचपन से ही अटल जी को जानते थे। कई बार उनकी अटल जी के साथ मुलाकात भी हुई। अटल जी निजी और राजनीतिक दौरों को लेकर वह जालंधर आते रहे थे।

Vaneet