धोखे से ए.टी.एम. कार्ड बदल कर नौसरबाजों ने लगाया लाखों का चूना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 06:15 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने धोखे से ए.टी.एम. कार्ड बदल कर 2,40,060 रुपए का चूना लगाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

सिटी पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत में पीड़ित शक्ति चंद पुत्र पंजाब सिंह निवासी सलवाड़ा ने बताया कि वह  पशुपालन विभाग से सेवादार पद से रिटायर्ड है। इसी माह 9 जून को उसने कोर्ट रोड होशियारपुर पर स्टेट बैंक के ए.टी.एम. से पैसे निकलवाए थे। उसने कहा कि जिस समय वह पैसे निकाल रहा था उसके पास 2 युवक खड़े थे। दोनों ने अचानक उसे धक्का दे ध्यान भटका दिया। इस वजह से उसका ए.टी.एम. कार्ड नीचे गिर गया। शिकायत के अनुसार दोनों लड़कों ने उसे जाली ए.टी.एम. कार्ड पकड़ा दिया। 

बाद में जब उसे पता चला कि उसके खाते से 2,40,060 रुपए निकल गए तब जाकर पता चला कि दोनों लड़कों ने उसके साथ जालसाजी की है। सिटी पुलिस ने दोनों ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 406 व 420 के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Vaneet