गैस कटर से ए.टी.एम. काटकर लूटे 28.15 लाख

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 01:09 PM (IST)

शेरपुर(सिंगला, अनीश): गांव फतेहगढ़ पंजगराईयां में बीती रात लुटेरों ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के ए.टी.एम. को गैस कटर के साथ काटकर 28.15 लाख रुपए लूट लिए। 

घटना का पता चलते ही हरिन्द्र सिंह एस.पी. (डी) संगरूर, उप कप्तान पुलिस धूरी रछपाल सिंह ढींडसा और थाना प्रमुख शेरपुर रमनदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे और सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच की। उल्लेखनीय है कि जहां यह घटना घटी है वह चौक में है और सड़क कुठाला से मनाल, शेरपुर से संदौड़, रायकोट को जाती है और काफी यातायात भी इस सड़क पर होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News