जालंधर नगर निगम में ए.टी.पी. का तबादला, इस विभाग में देंगे सेवाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 05:11 PM (IST)

जालंधर : जालंधर नगर निगम में ए.टी.पी. के पद पर तैनात सुखदेव वशिष्ठ का तबादला कर दिया गया है। वशिष्ठ को  डैपुटेशन पर भेज दिया गया है। शहर में अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने वाले ए.टी.पी. वशिष्ठ अब अल्प संख्यक आयोग में अपनी सेवाएं देंगे। सुखदेव वशिष्ठ को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में एक साल के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है। 

जिक्रयोग्य है कि सुखदेव वशिष्ठ एकमात्र ऐसे आफिसर थे, जिन्होंने शहर में कई अवैध इमारतों व अवैध कॉलोनियां पर मशीनें चला दी थीं, हालांकि वशिष्ठ को कई बार अपने इस एक्शन के लिए धमकियां भी मिल चुकी थीं। अपने इस रवैये के चलते वशिष्ठ को विजीलैंस जांच तक का सामना करना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News