फरीदकोट में आधी रात युवकों पर हमला: बेसबॉल और डंडों से लैस युवकों ने मचाया तांडव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 05:44 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट के फिरोजपुर रोड क्षेत्र में आधी रात को हुए हमले के दौरान कुछ व्यक्तियों की ओर से मारपीट करने, वाहनों की तोड़फोड़ करने व कीमती समान लूटने का मामला सामने आया है। थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने इस सम्बंधी नामजद व अज्ञात मुलजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनमोल सिंह पुत्र जगगा सिंह वासी गुरु रामदास कालोनी, फिरोजपुर रोड ने बताया कि वह फिरोजपुर रोड पर, पंजाब वीलज, नाम की दुकान चलाता है जबकि उसके समक्ष उसका दोस्त राकेश कुमार गुरु नानक डेयरी का काम करता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 जून को राकेश कुमार ने डेयरी के अंदर रंग रोगन करने के लिए समान बाहर निकालने की बात की थी। इस सम्बंधी 14 जून की रात करीब 12.15 बजे वह वहां मौजूद थे। इस दौरान डा. कश्मीर सिंह एमरजैंसी में किसी मरीज को दवाई देने के लिए अपनी साथ लगती दुकान पर थार गाड़ी के द्वारा पहुंचे व दवाई देकर वापस जाने लगे। इस समय फार्चूनर, सयाज व इनोवा क्रिस्टा समेत तीन गाड़िया मौके पर आ पहुंचीं। आरोप है कि इनमें सवार व्यक्तियों व उनके साथ आए 10 से 12 अज्ञात नौजवानों ने आते ही अनमोल सिंह, राकेश कुमार व डा. कशमीर सिंह को घेर लिया व बेसबालों व दस्तों के साथ हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुलजिमों ने गाली गलोच करते हुए मौके पर खड़ी मोटरसाइकिलों व थार गाड़ी की तोड़ोफोड़ कर दी व ईंट-पत्थरों के साथ वाहनों को नुक्सान पहुंचाया। इस दौरान थार गाड़ी में से ऐपल कंपनी की कीमती घड़ी व चश्मा भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। इनके अलावा जान से मारने की धमकियां देते हुए हरप्रीत सिंह का मोटरसाइकिल भी छीनकर मुलजिम मौके पर फरार हो गए।

घटना में घायल हुए व्यक्तियों को जगगा सिंह व जसप्रीत सिंह की ओर से इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज व अस्पताल, फरीदकोट में दाखिल कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सन्नी वासी जोत राम कालोनी, राजी वासी भोलूवाला रोड व काकू वासी गांधी कालोनी, फरीदकोट समेत 10 से 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने नुक्सानी गई थार गाड़ी, मोटरसाइकिल व घटना स्थान से मिले टूटे शीशों समेत अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं। मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News