मौत से जंग लड़ रहे Lover को जान से मारने की धमकी, GF को देना चाहता था Birthday Party

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 02:57 PM (IST)

संगरूर: लड़की के साथ जन्मदिन मनाने चंडीगढ़ गए लड़के की बेरहमी से मारपीट का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। युवक अमन 5 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस की तरफ से अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि हमलावरों की तरफ से लड़के के परिवार और साथियों को सोशल मीडिया पर सरेआम धमकियां दीं जा रही हैं। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर पैसे खाने के आरोप लगाते हुए 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है।

उधर, पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी  के लिए  पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल इंसाफ के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहे पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि वायदे मुताबिक पुलिस ने सोमवार तक आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो वह चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

बता दें कि 9 सितम्बर को अमन(18) का जन्मदिन था। वह अपनी महिला दोस्त को पार्टी देने के लिए मोहाली /चंडीगढ़ चला गया। जब लड़की के पिता गुलशन वर्मा को पता लगा तो वह अपने भाई सोनू , बेटे अंश, अपनी पत्नी मोनिका को साथ लेकर उनके पीछे चला गया। लाडरां के पास दोनों को पकड़ लिया और अपने घर ले आए। यहां उन्होंने अमन की बेरहमी से मारपीट की।  

swetha