आम आदमी पार्टी के वर्कर पर कातिलाना हमला, हालत नाजुक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 12:24 PM (IST)

फगवाड़ाः  फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के एक वर्कर पर कुछ व्यक्तियों की तरफ से कातिलाना हमला कर उसे घायल कर दिया गया। वर्कर को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डाक्टरों की तरफ से उसका इलाज किया जा रहा है। 

आप के ज़िला कपूरथला के जनरल सचिव निर्मल सिंह ने बताया कि घटना से करीब 2 घंटे बाद तक पुलिस को फ़ोन किया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल की पहचान संतोख सिंह निवासी खलियाण के रूप में हुई है। वहीं वर्कर को जालंधर रैफर कर दिया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Content Writer

Vatika