चलते हवन दौरान भाजपा नेता पर हमला, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 04:20 PM (IST)

लुधियाना (चायल): किदवई नगर के आर्य समाज मंदिर में आज सुबह किसी मामले को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता परवीन बांसल व उनके साथियों और वहां रह रहे लोगों के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि चलते हवन दौरान यह हमला किया गया है। मंदिर कमेटी की प्रधानगी को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान एक लड़की खुद के कपड़े भी फाड़ते हुए नजर आ रही है। यह सारा मंजर वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सारे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila