चुनाव प्रचार करने आए भाजपा नेता पर हमला

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 01:20 PM (IST)

तरनतारन (राजू, बलविन्दर कौर): विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रधान पर अज्ञात लोगों की तरफ से हमला करते हुए गाली-गलौच करने और गाड़ी की तोड़-फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना सरहाली की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जैकंवर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का प्रधान है। 

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव : CM चन्नी ने पंजाब के लोगों से किए यह वादे

20 फरवरी को होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर वह अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहे थे। जब वह पुल जोड़ा के पास पहुंचे तो उसके बाद एक मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आए और उसकी गाड़ी को रोक लिया। उक्त व्यक्ति उनके साथ गाली-गलौच करने लग पड़े और भाजपा का प्रचार करने के कारण धमकी दी। एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी की तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी और धमकी देते हुए भाग गए। इस बारे में उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत कर दी। इस संबंधी ए.एस.आई. कुलबीर सिंह ने बताया कि 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash