पटियाला में गरमाया माहौल, कोचिंग सेंटर संचालिका व स्टूडेंट्स पर तेजधार हथियारों से हमला
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 03:19 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पटियाला में कोचिंग सेंटर की संचालिका व कई विद्यार्थियों पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास विद्या नगर में गत सुबह हथियारों से लैस 8 के करीब अज्ञात युवकों इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना कोचिंग सेंटर में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इस दौरान 4 लोगों के घायल होने की खबर समाने आई है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोचिंग सेंटर की संचालिका ने बताया कि सुबह क्लासेस चल रही थी और बच्चे भी वहां मौजूद थे। इस दौरान अज्ञात युवकों तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने एक छात्र पर भी हमला कर दिया। इस छात्र को बचाने आई संचालिका और उसके बेटे पर हमलावरों ने हथियारों से वार किए। इस घटना के कारण वहां मौजूद बच्चे सहम गए और चीख-पुकार मच गई।
इस पूरी घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इस बिल्डिंग मालिक के मालिक का किराय को लेकर विवाद चल रहा था। मालिक द्वारा किराया बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं इसे लेकर किराएदारों ने कोर्ट केस किया है। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

