पंजाब के Hotel में चल रही शादी के बीच मचा बवाल, जान बचाकर भागे लोग

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 11:24 AM (IST)

लुधियाना (राज) : लुधियाना के होटल में चल रही शादी के बीच उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, परिवार शादी में गया था, जहां अचानक लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 

बताया जा रहा है कि इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने दलजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, तरनदीप सिंह और परमजीत कौर के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Content Writer

Vatika