टोल प्लाजा पर लगे धरने में किसानों पर हमला, लहू-लुहान हुए किसान और पुलिस कर्मचारी

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 05:25 PM (IST)

बठिंडा (कुनाल कांसल): बठिंडा में देर रात लहरा बैगा टोल प्लाजा पर लगे धरने में किसानों पर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन किसानों के अलावा एक ए.एस.आई. भी जख्मी हो गया है, जिनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी मुताबिक किसानों पर हमला करने वाले का नाम परमिंदर बताया जा रहा है।


जख्मी किसानों ने बताया कि रात लगभग 10 बजे परमिंदर नामक व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर किसानों के धरने के पास आकर खड़ा हो गया। जब किसानों ने उसे जाकर पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं है तो उसने किसानों के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसान एक पुलिस कर्मचारी को बुला कर ले आए परन्तु उक्त व्यक्ति ने अपने के पास रखी किर्च से किसानों और पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। मुलजिम के हमले से पुलिस मुलाज़ीम के सिर और छाती जबकि किसान के पेट में गंभीर ज़ख़्म हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फ़रार हो गया। किसानों ने मुलजिम को गिरफ़्तार करके सख्त सजा देने की मांग की है।


उधर किसान नेता ने कहा कि हमलावर परमिन्दर सिंह का कांग्रेस पार्टी से संबंध है। भुच्चो मंडी के कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह का आदमी है। इसलिए उसे कांग्रेस की तरफ से बचाया जा रहा है परन्तु जब तक परमिंदर खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक किसान चुप नहीं बैठेंगे। 

Content Writer

Tania pathak