पूर्व CM चन्नी के रिश्तेदार पर हमला, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 02:28 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार पर हमला होने खबर सामने आई है। मामला डेराबस्सी के अमलाला गांव का है, जहां गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर पत्थर-ईटों से हमला कर दिया।

इस घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer

Vatika