गोइंदवाल जेल कांड के बाद अब इस जेल में बड़ी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 01:56 PM (IST)

संगरूर: संगरूर जेल में 3 कैदियों द्वारा जेल वार्डन पर जानलेवा हमला करने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार जेल वार्डन लछमन सिंह की ड्यूटी जेल वार्ड नं. 6 और 7 हवालात और लंगर में थी। इसी दौरान एक एच.आई.वी. पॉजिटिव कैदी ने पहले चम्मच को तीखा करके खुद को घायल कर लिया और फिर जेल वार्डन पर हमला कर दिया। जेल वार्डन के मुताबिक उक्त हमलावर कैदी उसे एच.आई.वी. पॉजिटिव करना चाहता था।

इस संबंधित बातचीत करते हुए संगरूर के डी. एस.पी. अजय पाल सिंह के अनुसार पुलिस को दर्ज बयानों में वार्डन लछमन सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को उनकी ड्यूटी वार्ड नंबर 6 और 7 के हवालात और लंगर में थी। इसी बीच करीब 6 बजे वह वार्ड नंबर 7 पर गया तो  3 कैदियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसी दौरान उन्होंने जेल वार्डन पर तीखे चम्मच से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले कैदियों में से एक एचआईवी पॉजिटिव है। पहले उस कैदी ने चम्मच से खुद को घायल किया और फिर मुझे ऐसा जख्म देने की कोशिश की कि मैं भी एच.आई.वी. पॉजिटिव हो जाऊ।

डी.एस. पी ने बताया कि उक्त कैदी पहले भी जेल वार्डन की पिटाई कर चुके है, जिसके चलते वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती रहे। उक्त कैदियों ने रंजिश रखते हुए फिर से जेल वार्डन पर हमला किया है। संगरूर थाना सिटी 1 की पुलिस ने जेल वार्डन के बयान पर 3 कैदियों रवि, साहिल और सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Content Writer

Vatika