काजी मंडी में मुर्गे के घर तोडफ़ोड़, मुर्गा को बुरी तरह पीटा

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 12:07 AM (IST)

जालंधर (वरुण): काजी मंडी के संतोशी नगर में रहते कई केसों में नामजद मुर्गम उर्फ मुर्गा ने अपने पड़ोसियों पर घर अंदर घुस कर तोडफ़ोड़ व मारपीट के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बीती रात पड़ोसियों से हुए झगड़े के बाद पड़ोसियों ने बुधवार सुबह फिर से हमला किया व उनसे मारपीट भी की। 

मुर्गम ने बताया कि बीती रात पड़ोसियों से हुए झगड़े में वह अपनी मां पतमा, 10 साल की प्रियंका व एक अन्य महिला समेत घायल हुआ था जिन्होंने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा कर पुलिस को शिकायत भी दी थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया था।

आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब वह अपने रिश्तेदार के साथ घर के बाहर बैठा था तो पड़ोसियों से करीब एक दर्जन लोगों ने उसके घर में घुस कर टीवी, वॉशिंग मशीन व अन्य सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने मुर्गेश पर बेसबैट मारे जबकि उसकी मां, किराएदार भगवान दास व अन्य लोगों से भी मारपीट की व खुद जाकर सिविल अस्पताल दाखिल हो गए। इस संबंधी थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दी गई है। 

 

Punjab Kesari