निहंगों की पुरानी रंजिश ने धारण किया खूनी रूप, तेजधार हथियारों से किया हमला (तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 03:17 PM (IST)

बटाला(गुरप्रीत): बटाला में उस समय सनसनी फैल गई जब निहंग सिंहों के दो पक्षों में चल रही पुरानी रंजिश के चलते कुछ निहंगों द्वारा सर्कुलर रोड पर जा रहे एक निहंग सिंह पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। हमला कर बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर खड़े लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन निहंग सिंह नरिन्द्र सिंह के साथी गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब नरिन्दर पर हमला हुआ, वह मौके पर मौजूद था। गुरदेव सिंह ने कहा कि नरिन्दर दूसरे निहंग पक्ष को पिछले काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में भांग बनाने और पीने से मना करता आ रहा था। उसी रंजिश के चलते आज दूसरे पक्ष के निहंग सिंहों और उनके अन्य साथियों ने राह चलते नरिन्दर पर तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि घायल बाबा नरिन्दर सिंह बटाला के रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश के चलते उन पर यह हमला हुआ है। उनके बयानों और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal