दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने Bullet show room के मालिकों पर किया जानलेवा हमला, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 11:22 AM (IST)

जलालाबाद(निखंज, जतिन्दर, टीनू, सुमित): पंजाब में सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा अकसर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए जाते हैं लेकिन सामने आईं इन गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरों ने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जलालाबाद के एफ.एफ. रोड पर स्थित रॉयल एनफील्ड बुलेट शो रूम के मकान मालिकों पर 10-15 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई हैं, जिन पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल अवस्था में दोनों भाइयों को तुरंत जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

अस्पताल में उपचाराधीन शो रूम के मालिक रोहित डूमड़ा और मिंटू डूमड़ा ने बताया कि आज बाद दोपहर अपने शो रूम में मौजूद थे। करीब 15 हथियारबंद व्यक्ति उनके शो रूम में दाखिल हुए और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमले दौरान उन्होंने शो रूम में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने बताया कि उनका जमीन को लेकर कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा चल रहा है। इसी के रंजिश के चलते उन पर यह हमला हुआ है। 

PunjabKesari

दूसरी ओर ये सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। थाना सिटी जलालाबाद के प्रमुख ने बताया कि मामले की जांच की जारी है और आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News