झगड़ा निपटाने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 09:09 AM (IST)

नाभा(भूपा, गोयल, जैन): किसी प्लाट को लेकर 2 पक्षों का झगड़ा निपटाने गए 2 पुलिस कर्मचारियों पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हमला करने वाले 5 कथित आरोपियों सुनीता रानी, शमशेर सिंह, सुभाष चंद, चीकू व हरविंदर सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज हुआ है। 

आरोपियों में कांग्रेस की महिला नेता भी शामिल है। एक मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित सुखविंदर सिंह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि कि उनके प्लाट पर कांग्रेसी नेता सुनीता ने कब्जा किया हुआ था। वे अपने प्लाट का कब्जा छुड़ाने गए तो आरोपियों ने उनपर पर हमला कर दिया।  इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शरारती तत्वों ने पुलिस के ए.एस.आई. राजा सिंह व हवलदार इंद्र सिंह पर हमला कर दिया, साथ ही धक्कामुक्की की। नाभा कोतवाली एस.एच.ओ. गुरप्रताप ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

swetha