अनपढ़ व बीमार गुज्जर कैसे छेड़ सकता है भारत के खिलाफ जंग : खैहरा

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 10:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कुछ दिन पहले कपूरथला पुलिस द्वारा गांव अकाला के रहने वाले जोङ्क्षगद्र सिंह गु’जर को यू.ए.पी.ए. एक्ट अधीन गिरफ्तार किए जाने का मामला उठाया है।

खैहरा का कहना है कि पुलिस की तरफ से इस मामले में धक्का किया गया है और सी.एम. से मांग की है कि वह अपने स्तर पर मामले को देखें और बुजुर्ग को इंसाफ दें। खैहरा ने पत्र में कहा कि गांव अकाला थाना भुलत्थ के एक निवासी जोङ्क्षगद्र सिंह गु’जर को आतंकवादी कामों और भारत के खिलाफ जंग छेडऩे के आरोपों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। खैहरा ने कहा कि सत्य यह है कि यह 65 सालों का व्यक्ति जोकि पिछले 18 साल से इटली में रह रहा है, अनपढ़ और दिल का मरीज है, जिसका जिंदगी भर कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है। वह भारत के खिलाफ कैसे जंग छेड़ सकता है। गांव की पंचायत, गण्यमान्य व्यक्तियों और उसके परिवार ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ इंसाफ की मांग की है और उसके बेकसूर होने का दावा किया है। 

जस्टिस महताब सिंह गिल के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग
खैहरा ने मुख्यमंत्री को कहा कि आप कैसे सोच सकते हो कि एक कन्वैंशन में हिस्सा लेकर, किसी को सिरोपा देकर और जालंधर में ट्रेस न किए जा सकने वाले किसी व्यक्ति को नाममात्र 200 यूरो ट्रांसफर करके वह भारत जैसे मजबूत देश के खिलाफ जंग छेड़ सकता है? उन्होंने मांग की कि जोगिंद्र सिंह गुज्जर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सच्चाई जानने के लिए राजनीतिक बदलाखोरी कमीशन के प्रमुख जस्टिस महताब सिंह गिल के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच करवाई जाए। 

Vatika