जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर में बड़ी वारदात, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 12:09 PM (IST)

जालंधर : थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के देओल नगर के पास उदय नगर में गुरुवार रात करीब 12:40 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल की पहचान अजीत इंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार अजीत देर रात अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए उठा था। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला तो एक शख्स सीढ़ियों से उतरता दिखाई दिया। शोर मचाने पर हमलावर ने उस पर चाकू से वार कर दिया। पहला वार दिल के पास और दूसरा कंधे के पास किया गया। घायल अजीत ने पुलिस को बताया कि हमलावर उनका पूर्व किरायेदार था, जिसे वह पहचान गए थे। आरोप है कि चोर ने चाकू हाथों में बांध रखा था ताकि वार करते समय हथियार छूट न सके।

अस्पताल में भर्ती अजीत ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ ब्याज पर पैसे देने का काम भी करता हैं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके दिल के पास करीब पांच टांके लगाए हैं। घटना के बाद परिवार को घर से सोना और नकदी गायब होने की जानकारी मिली है। सटीक नुकसान का अंदाजा घर की पूरी जांच के बाद ही हो सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News