रिश्ता टूटने के बाद गुस्से में आए लड़के ने कर दिया कांड, कैमरे में कैद हुआ सारा नजर

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 05:12 PM (IST)

लुधियानाः यहां के जवाहर नगर कैंप में रिश्ता टूटने के बाद लड़का गुस्से में आ गया और उसने लड़की के रिश्तेदार पर हमला कर दिया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह सारा कांड सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि वह अपनी भतीजी का रिश्ता करवा रहा था पर किसी बात कारण लड़की के परिवार की लड़के वालों के साथ अनबन हो गई। इसके बाद लड़का लगातार उसे फोन करके जबरदस्ती रिश्ता करवाने के लिए कह रहा था। जब उसने मना किया तो लड़का धमकियां देने लग पड़ा। पीड़ित ने कहा कि उसे शक है कि लड़के ने नौजवानों को भेज कर उस पर दातर से हमला करवाया है। 

इस हमले दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित नौजवान के परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और लड़के की तरफ से लगातार पीड़ित को धमकियां दी जा रही थी। परिवार द्वारा इंसाफ की मांग की गई है। इस संबंधित परिवार वालों द्वारा पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News