हमला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए : ढींडसा

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 11:22 AM (IST)

संगरूर(बेदी): सुखदेव सिंह ढींडसा ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हुई पत्थरबाजी की घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वहां का प्रशासन चुप क्यों है और अब तक तो आरोपियों को सजा मिल जानी चाहिए थी। उन्होंने पाकिस्तान में सिख भाईचारे पर हुए हमले के विरुद्ध रोष प्रकट किया है। ढींडसा ने कहा कि अल्पसंख्यक लोग पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं। उनका और भी बुरा हाल है जोकि अब सार्वजनिक हो गया है। 

Edited By

Sunita sarangal