Border पार से तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने ड्रोन समेत हेरोइन की जब्त
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 03:24 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया/विनोद): हर स्तर पर मार खाने के बावजूद पाकिस्तान ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग्स और हथियार भेजने की अपनी कोशिशें बंद नहीं कर रहा है। इसी बीच रावी दरिया के पार भरियाल इलाके में सर्च अभियान के दौरान BSF ने एक ड्रोन और उससे बंधा हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह रिकवरी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल की चौकी भरियाल के पास एक खेत से की है। बरामद सामान को संबंधित पुलिस स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस जिला गुरदासपुर और BSF की तरफ से आस-पास के इलाकों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और बरामद हेरोइन का वजन कितना है इसकी जानकारी अभी नहीं दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

