जल संरक्षण और सही प्रयोग संबंधी ठोस कार्य करेगी अथॉरिटी: सरकारिया

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 06:25 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब वॉटर रैगुलेशन एंड डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के गठन से जल स्रोतों को बचाने के लिए पंजाब सरकार के यत्न और मजबूत हो गए हैं। जल संसाधन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने उम्मीद जताई कि अथॉरिटी पानी के महत्वपूर्ण संसाधनों और स्रोतों को बचाने के लिए पंजाब सरकार के सहृदय यत्नों को मजबूती प्रदान करेगी। 

उन्होंने कहा कि दिनों-दिन गंभीर होती जा रही पानी की समस्या के हल के लिए अथॉरिटी सार्थक नीति या सुझाव लेकर आएगी। करन अवतार सिंह को पंजाब वॉटर रैगुलेशन एंड डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है, जो पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव हैं। इसके अलावा सुरिन्दर सिंह कुक्कल और सुशील गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Vaneet