ऑटो चालक का बेरहमी से कत्ल, खून से लथपथ मिला शव

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 11:08 AM (IST)

लुधियाना (राज): स्थानीय शिमलापुरी इलाके में एक ऑटो चालक के सिर पर ईंट मारकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसका शव सिंधवा नहर के किनारे ऑटो के अंदर मिला। राहगीरों ने खून से लथपथ शव को देखा कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी के एस.एच.ओ. प्रमोद कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान बागी स्टैंड के पास रहने वाले चंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। इस मामले में मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash