Auto चालक का शर्मनाक कांड, स्कूल से घर छोड़ते वक्त मासूम बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 07:25 PM (IST)

मानसा : मानसा शहर के एक इलाके में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो ड्राइवर इस बच्ची को रोजाना स्कूल छोड़ता और लाता था। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक प्रवीण कुमार चौथी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी लड़की और लड़के को स्कूल ले जाता और लाता था।

पिछली बार जब स्कूल की छुट्टी हुई तो ऑटो चालक ने उनके बेटे को उनके घर के पास उतार दिया और लड़की को एक अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की और लड़की से कहा कि अगर घर जाकर बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा। जिस पर लड़की सहम गई। लड़की ने घर जाकर पूरी बात अपनी मां को बताई जिसके बाद माता-पिता ने सिटी-2 मानसा थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने ऑटो चालक प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News