मुंबई के व्यापारी को लूटने वाले ऑटो गैंग का पर्दाफाश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 09:40 PM (IST)

लुधियाना(तरुण): मुंबई के व्यापारी से साढ़े 9 लाख की नकदी लूटने वाले ऑटो गैंग का जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो लुटेरों को काबू कर लिया है, जबकि 5 की तलाश जारी है। पुलिस को आरोपियों से 8 लाख 84 हजार की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। उक्त खुलासा पत्रकार सम्मेलन में ए.डी.सी.पी. वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ,ए.सी.पी. सैंटरल वरियाम सिंह व थाना कोतवाली प्रभारी अमनदीप सिंह ने किया है।

ए.डी.सी.पी. वन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना अरमान है। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान अरमान ओर फरियाद को सूफियां चौंक के निकट से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से 8.84 लाख की नकदी रिकवर की है। दोनों आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए है। जिन्होंने आते ही 27 अक्तूबर की रात व्यापारी इंद्रजीत सिंह के साथ लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में है। गिरोह के सभी सदस्यों की मुलाकात जेल में हुई थी। जिसके बाद अरमान ओर फरियाद ने मिलकर गिरोह का गठन किया। पुलिस वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल करेगी। 

पकड़े गए लुटेरे 
1.  अरमान मूल रुप निवासी गांव देवदाह, थाना कसूहा जिला पूर्णिया, कटिहार (बिहार) व स्थानीय पता गली नंबर- 2, मुस्लिम कालोनी, फोकल प्वाइंट है।
2. फरियाद मूल रुप निवासी गांव किशनगढ़ जिला बहादरगंज (बिहार) है।
 

Vaneet