पंजाब में स्थापित होंगे दो आयुष अस्पताल: ब्रह्म महिंद्रा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 09:59 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार आयुष मिशन योजना के तहत राज्य के दो जिलों में पचास बिस्तरों वाले दो ने आयुष अस्पताल स्थापित करेगी जिसमें एक ही छत के नीचे आर्युवेद, यूनानी, योग और नैचरोपैथी और होम्योपैथी पद्धतियों से होने वाले आऊटडोर और इंडोर उपचार की सुविधाएं होंगी। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रहम महिंद्र ने आज यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा जिन पर 125 करोड़ रूपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों के प्रयासों से सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल लुधियाना में थैलेसीमिया के ईलाज सम्बंधी केंद्र स्थापित करने के लिए छत्तीस लाख रू पए की राशि मंजूर की गई है। अब इस बीमारी का ईलाज आयुर्वेद पद्धति से राज्य में ही हो सकेगा जिसके लिये सात आयुर्वेदिक मैडिकल अधिकारियों को अहमदाबाद में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।