आप पार्टी की जंग में कूदे बब्बू मान, भगवंत मान को दिखाया आईना (Watch video)

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 05:27 PM (IST)

जालंधरः पंजाबी के लोकप्रिय गायक बब्बू मान भी आम आदमी पार्टी (आप) की जंग में कूद गए हैं। उन्होंने आप के बागी नेता सुखपाल खैहरा का साथ दिया और भगवंत मान को आईना दिखाया है। मान ने यह बात हाल ही में एक वीडियो में कहीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके एक प्रशंसक ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

बब्बू मान ने की भगवंत मान की आलोचना 

संगरूर से एम. पी. भगवंत मान और भुलत्थ हलके से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के बीच पिछले कई दिनों से चल रही जंग में बब्बू मान ने भगवंत मान का नहीं, बल्कि सुखपाल खैहरा का साथ दिया है। अमरीका में अपने एक शो के दौरान बब्बू मान ने भगवंत मान की तीखी आलोचना की।मान ने कहा,''मालवे वालियां तू मन या न मन तू हार गया, दोआबे वाला सच्चियो बाज़ी मार गया, घुग्गी आ गया तू भी आजा तेरा कम नहीं, दिल्ली दे नाल टक्कर ले लवे ऐना दम नहीं।''

बता दें कि भगवंत मान को अब तक बब्बू मान के नज़दीक समझा जाता रहा है। लहरागागा (संगरूर) में 2012 की विधानसभा चुनावों दौरान बब्बू मान ने भगवंत मान के लिए चुनाव प्रचार किया था। उस समय कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भट्ठल के साथ सीधी टक्कर थी। मान 2014 में भी भगवंत मान के साथ थे परन्तु 2016 में इन दोनों के बीच कुछ मतभेद पैदा हो गए थे। वैसे मान की इस वीडियो के साथ खैहरा को काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। 

Vatika