दिल्ली धरने पर पहुंचे गायक बब्बू मान, मंच से कही दिल को छू जाने वाली ये बातें

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 05:42 PM (IST)

नई दिल्लीः खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसानों ने दिल्ली बार्डर पर मोर्चा लगाया हुआ है। आंदोलन को कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है। किसानों का समर्थन करने के लिए जहां आम लोग पहुंच हुए हैं, वहीं पंजाबी गायक और अदाकार भी पहुंच रहे हैं। 

आज सिंघु बार्डर पर पंजाब के मशहूर कलाकार और अदाकार बब्बू मान पहुंचे। इस दौरान बब्बू मान ने मंच पर बोलते कहा ‘किसान आंदोलन बहुत बड़ा आंदोलन बन चुका है। अब शायद इस आंदोलन का नाम भी ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ’में आ जाएगा। इस आंदोलन ने आने वाले समय में बहुत कुछ बदलना है। मैं सभी को विनती करता हूं अब एक ही मंच ही बना लो सभी गभरू आपके साथ दरिया के पानी जैसे चलेंगे। यह लड़ाई किसी एक फिरके की नहीं है। हमें सभी बुरी आदतें छोड़नी पड़ेंगी। आपसी फुटबाजी छोड़नी चाहिए, काफ़िला एक बार शुरू होता है और धीरे -धीरे यह विशाल होता जा रहा है।’

इसके अलावा बब्बू मान ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि हम सभी अपने घरों से राजनीतिक झंडे उतार कर किसानी आंदोलन के झंडे लगाए... यह आंदोलन एक अलग स्तर पर पहुंच गया है। कई समय बाद पंजाब जागा है, ईश्वर करे यह अब इसी तरह जागता रहे।’

Vatika