सिलैंडर में लगी भयानक आग, 2 महिलाओं सहित बच्चा झुलसा

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 03:14 PM (IST)

अबोहर(रहेजा): स्थानीय गुरदयाल नगर में एक घर की रसोई में गैस लीकेज होने से लगी आग में 2 महिलाओं सहित एक मासूम बच्चा झुलस गया। जानकारी के अनुसार तारावंती(48) पत्नी बृज लाल सुबह अपनी देवरानी कौशल्या(36) पत्नी प्रदीप कुमार व 3 माह के बच्चे के साथ रसोई में खड़ी थी तो अचानक गैस चूल्हा चलाने पर गैस लीक हो गया जिसके कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तीनों बुरी तरह झुलस गए।

परिजनों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

Anjna