बचित्तर सिंह चढ़ा किसानी संघर्ष की भेंट, जानें क्या था कारण

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 11:02 AM (IST)

रामतीर्थ (सूरी): दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष का हिस्सा रहे चैनपुर के किसान बचित्तर सिंह (40 साल) पुत्र फकीर सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो जाने की सूचना मिली है। इस संबंधित जानकारी देते हुए चैनपुर के किसान साहिब सिंह ने बताया कि उक्त नौजवान किसान मजदूर संघर्ष समिति एकता के साथ बहुत लंबे समय से जुड़ा हुआ था। उक्त किसान ने दिल्ली में चल रहे संघर्ष में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि किसान बचित्तर सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। बीते दिन वह अपने पीछे पत्नी मनजीत कौर, बेटी अकाशदीप कौर और पुत्र जसकरण सिंह को छोड़कर इस संसार को अलविदा कह गए हैं। गांव चैनपुर के शमशानघाट में बचित्तर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News