कुनीतियों के कारण आर्थिक व खेतीबाड़ी में पिछड़ा पंजाब : सुखबीर

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्विनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पंजाब को ‘बीमार राज्यों’ की कतार में खड़ा करने के लिए निंदा की है। प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक शिकायतों के विभाग तथा सैंटर फॉर गुड गवर्नैंस द्वारा प्रशासनिक सूची (जी.जी.आई.) में 18 राज्यों के मूल्यांकन में 13वें नंबर पर आया है।

सुखबीर ने कहा कि पंजाब कुनीतियों के कारण न सिर्फ आर्थिक, बल्कि अच्छे प्रशासन व खेतीबाड़ी में भी पिछड़ा है। सरकार ने न सिर्फ विकास ठप्प कर दिया, बल्कि वित्तीय स्थिति को भी तहस-नहस कर दिया है। नतीजन सभी वर्गों खासतौर पर किसानों, नौजवानों और गरीबों का जीना दूभर हो चुका है। अब केंद्र सरकार की रिपोर्ट में भी पुष्टि कर दी गई है। सुखबीर ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार जी.एस.डी.पी. के अनुपात के अनुसार वित्तीय घाटे में बढ़ौतरी हुई है। इसके साथ राज्य के अपने टैक्स संग्रह में कमी आई और जी.एस.डी.पी. अनुपात के अनुसार कर्जा बढ़ गया है। कैप्टन अमरेन्द्र के नेतृत्व में लक्ष्य के अनुसार रा’य के टैक्सों से जी.डी.पी. में 14 फीसदी बढ़ौतरी की बजाय सिर्फ 8 फीसदी की बढ़ौतरी ही हुई है।  

उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में पंजाब को पिछड़ा हुआ करार दिया गया है जिसने वित्तीय साल के पहले 7 माह दौरान 9,467 करोड़ के लक्ष्य का सिर्फ 16 फीसदी ही प्राप्त किया है।जी.जी.आई. रिपोर्ट ने सरकार के व्यापार करने की आसानी और उद्योग के विकास बारे किए बड़े-बड़े दावों का भंडा फोड़ दिया है। कांग्रेस और उद्योग श्रेणी में रा’य को अंतिम से पहला स्थान देकर राज्य के फर्जी निवेश सम्मेलन की पोल खोल दी है। खेतीबाड़ी और बाकी सेवाओं में पंजाब को 18 रा’यों में से 15वां स्थान तथा समाज कल्याण तथा विकास कैटागरी में 14वां स्थान दिया गया है। 

Vatika