Yo Yo Honey Singh के फैंस के लिए बुरी खबर

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 01:32 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह  (Yo Yo Honey Singh) के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल,  हनी सिंह का अपनी पत्नी  शालिनी तलवार के साथ तालाक हो गया है। दरअसल, शालिनी  ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में यो यो पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की थी। गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक़ हो गया है।  कोर्ट में हनी सिंह ने शालिनी को एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए का चेक बंद लिफ़ाफ़े में सौंपा।

सूत्रों की मानें तो शालिनी ने तलाक के लिए हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए गुज़ारा भत्ता की मांग की थी लेकिन दोनों के बीच 1 करोड़ रुपए पर सहमती जताई गई। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी ।बता दें कि शालिनी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए  3 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की। आरोप में शालिनी ने कहा था कि हनी सिंह ने  उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। यहां तक कि उसके कई  महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। वहीं इन आरोपों को  हनी सिंह ने  सिरे से खारिज किया था। 

Content Writer

Vatika