बादल पिता-पुत्रों और सुमेध सैनी के पासपोर्ट जब्त किए जाएं: भगवंत मान

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 10:50 PM (IST)

संगरूर(बेदी, यादविन्दर): बहबल कलां गोली कांड मामले में सुखबीर बादल, प्रकाश सिंह बादल और पूर्व पुलिस प्रमुख सुमेध सैनी पर शिकंजा पूरी तरह कसा जा चुका है। अब सुखबीर बादल देश छोड़कर भागने की फिराक में है। ये शब्द आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने अपने दफ्तर में बुलाई प्रैस कांफ्रैंस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहे। मान ने मांग की कि बादल पिता-पुत्रों और सुमेध सैनी के पासपोर्ट जब्त किए जाएं ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें। मान ने यह भी कहा कि यदि ये बाहर चले गए तो इनको विजय माल्या की तरह पकडऩा मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर भी बहबल कलां केस में बादलों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल पुत्र मोह में फंसकर ही सुखबीर को गिरफ्तारी से बचाने के लिए अपने आप को गिरफ्तार करवाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भी बहबल कलां गोली कांड की जांच यहां आकर रुकी हुई है कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का निर्देश किस ने दिया। प्रकाश सिंह बादल तब मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल गृहमंत्री थे, इस कारण यह जिम्मेदारी सीधी उनकी बनती है। उन्होंने कहा कि हमारे बिजली आंदोलन को देखते हुए मजीठिया ने बिजली के बिलों को लेकर विधानसभा में रोष व्यक्त किया। इस मौके उनके साथ और भी पार्टी वर्कर मौजूद थे।

Vaneet