तृप्त बाजवा ने सफाई कर्मचारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 05:20 PM (IST)

बटाला (बेरी): कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा ने आज स्थानीय नगर निगम कार्यालय में 4 सफाई कर्मचारियों राजन खुल्लर पुत्र रविन्द्र कुमार, नेहा पत्नी सोमनाथ, रजनीश पुत्र धर्मपाल और अर्जुन पुत्र प्रेम कुमार को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

यहां यह बता दें कि नेहा को उसके पति और अन्य तीन नौजवानों को उन के पिता के आधार पर नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। नियुक्ति पत्र बांटने मौके कैबिनेट मंत्री बाजवा ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अटूट अंग हैं और इनका शहर की सफाई में बहुत अहम योगदान है। इस मौके हल्का श्री हरगोबिन्दपुर के विधायक बलविन्द्र सिंह लाडी, कमिश्नर नगर निगम बलविन्द्र सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान रौशन जोसफ, सुखदीप सिंह तेजा, एक्सीयन रमेश भाटिया, पी.ए. सिकन्दर सिंह, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान विक्की कल्याण, चेयरमैन वजीरा भट्टी एवं वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित थे।

Tania pathak