बाजवा ने लिखा PM मोदी को पत्र, गन्ना उत्पादकों की ओर ध्यान देने को कहा

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 10:29 PM (IST)

जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज प्रताप सिंह बाजवा ने एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को गन्ना मिल मालिकों की ओर ध्यान देने की बात लिखी। इस पत्र में गन्ना मिल मालिकों द्वारा सालों से गन्ना उत्पादकों की बड़ी बकाया राशि की ओर प्रधान मंत्री को ध्यान देने के लिए कहा है। 

इस पत्र में उन्होंने लिखा कि लोकसभा में पेश किए आंकड़ों के अनुसार 2016-17 के सीजन से लेकर करीब 15, 683 करोड़ रुपए बकाया अभी तक खड़ा है। इसके साथ ही 2016-17 सीजन के 1899 करोड़ रुपए, 2017-18 सीजन के 242 करोड़ रुपए, 2018-19 सीजन के 548 करोड़ रुपए और 2019-20 सीजन के 12,994 करोड़ रुपए भी बकाया हैं। बाजवा ने इस पत्र में लिखा कि किसान उक्त बकाया राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं और उनको अपनी फसल के खर्चे को पूरा करने के साथ-साथ अपने घरेलू खर्चे संबंधी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है।

पंजाब में गन्ने की बकाया राशि का विवरण
तारीख 15.07.2020 तक शुगर मिलों का सीजन अनुसार बकाया राशि का विवरण-
1. प्राइवेट शुगर मिल      2018-19       12.35 करोड़ रुपए
2. सहयोगी शुगर मिल     2018-19       ----------- --------
3. प्राइवेट शुगर मिल      2019-20       170.80 करोड़ रुपए
4. सहयोगी शुगर मिल     2019-20       123.44 करोड़ रुपए
कुल- 306.59 करोड़ रुपए
 

Mohit