बलबीर सिद्धू ने बताई कांग्रेस की हार की वजह, दी यह प्रतिक्रिया
punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 10:04 AM (IST)

कुराली (बठला): कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप ने टकसाली कांग्रेसी नेताओं की जगह सिर्फ सत्ता के लालच कारण पार्टी में शामिल हुए मौकाप्रस्तों और दल-बदलूओं को नेतागिरी सौंपने कारण ही कांग्रेस पार्टी हारी है क्योंकि ऐसे व्यक्तियों का इतिहास और सभ्याचार कांग्रेस पार्टी के साथ मेल नहीं खाता। इसके बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को हटा कर नया विवाद खड़ा कर दिया, जो पार्टी के लिए सबसे बड़ी भूल साबित हुई और पार्टी और सरकार में पूरी तरह गिरावट आई।
यह भी पढ़ें : भयानक हादसे ने पलों में उजाड़ी परिवार की खुशियां, 2 सगे भाइयों की मौत
कांग्रेस के चयन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते सिद्धू ने कहा कि पार्टी की संभावनाएं उस दिन से घटनी शुरू हो गई थीं जिस दिन से पुराने कांग्रेसी सुनील जाखड़ की जगह एक बाहरी व्यक्ति नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त गया था जोकि 4 वर्ष पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि धर्म निष्पक्ष पार्टी कांग्रेस की तीसरी गलती यह रही कि सुनील जाखड़ को विधायकों की पूरी हिमायत मिलने के बावजूद उनको मुख्यमंत्री बनाने से इन्कार कर दिया गया क्योंकि वह हिंदू था।
यह भी पढ़ें : सुखबीर बादल दे सकते हैं प्रधान पद से इस्तीफा!
इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी की नियुक्ति हुई जो सच्चे कांग्रेसी भी नहीं थे। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से पहले शिरोमणि अकाली दल, पीपल्ज पार्टी आफ पंजाब में अपनी किस्मत आजमायी थी। इस तरह कांग्रेस पार्टी और सरकार बाहर के लोगों के हवाले कर दी गई। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू को राज्य कांग्रेस प्रधान नियुक्त किए जाने से पहले सभी को विश्वास था कि 2022 में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी परन्तु जैसे ही सिद्धू ने राज्य कांग्रेस प्रधान का पद संभाला, पार्टी में पतन का दौर शुरू हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here