बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर शेयर की धमकी भरी पोस्ट, गैंगस्टरों को किया चैलेंज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में गैंगवार के मंडरा रहे खतरे के बीच अहम खबर सामने आई है। बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर धमकी भरी पोस्ट शेयर की है। इसमें बंबीहा ग्रुप ने लारेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, गोल्डी बराड़ और उनके साथियों को जान से मारने की धमकी दी है। बंबीगा ग्रुप ने कल राजस्थान में मारे गए संदीप बिश्नोई  की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में कहा है कि संदीप बिश्नोई का काम हुआ वह उनके शेर भाइयों ने किया है। कायरो! मौत के फरिश्ते मंडरा रहे है, आने वाले समय में लारेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, गोल्डी बराड़ का काम पक्का है। उनका भी यही हाल होगा। बंबीहा ग्रुप ने कहा कि कौशल चौधरी व उन्होंने मिलकर संदीप बिश्नोई की हत्या को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार संदीप बिश्नोई हरियाणा का सुपारी किलर, गैंगस्टर था। संदीप सेठी गैंग से संबंध रखता था और इस पर शराब तस्करी के आरोप भी थे। बता दें कि गत दिन कोर्ट के बाहर राजस्थान कोर्ट के बाहर संदीप बिश्नोई  की हत्या कर दी गई और शूटर फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाल पहलवान, बिक्की मिड्डूखेड़ा, राणा कंधोवालिया, संदीप नंगल अंबिया, सिद्धू मूसेवाला और नालागढ़ मामला सभी वारदातों को बंबीहा ग्रुप ने बड़ी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप बिश्नोई की हत्या के बाद पंजाब पुलिस भी अलर्ट नजर आ रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला हत्या के बाद पंजाब पुलिस, सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा पंजाब में गैंगवर को लेकर इनपुट दिए गए हैं। राजस्थान में सरेआम संदीप बिश्नोई की हत्या कर देना पंजाब पुलिस के  लिए बड़ी चुनौती दिखाई दे रही है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब में ही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila