बनवारीलाल पुरोहित बने पंजाब के नए राज्यपाल

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब को एक नया राज्यपाल मिला है। वी.पी. सिंह बदनौर की जगह तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी गई है कि बनवारीलाल पुरोहित पंजाब और चंडीगढ़ के राजयपाल होंगे। इससे पहले ये चार्ज वी पी सिंह बदनौर संभालते थे।  जानकारी के लिए आपको बता दें कि बनवारीलाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल भी है। 

Content Writer

Tania pathak