लुधियाना के SEL के मालिकों और निर्देशकों के खिलाफ 113 करोड़ के फ्राड का केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 01:49 PM (IST)

लुधियानाः एक बड़े घटनाक्रम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरों (cbi) ने भारत की एक प्रसिद्ध टेक्सटाइल मिल एस.ई.एल. मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के मालिकों और निर्देशकों में से 1 के खिलाफ बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ 113.55 करोड़ रुपए का कथित घोटाला करने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की है। 

एफ.आई.आर. एस.ई.एल. के मालिक नीरज सलूजा, धीरज सलूजा उनके पिता राम शरण सलूजा और फर्म के निर्देशकों सहित 9 अन्यों के खिलाफ धारा 120B r/w,  403 और 420, भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा स्वीकृत किए गए फंडों में धोखाधड़ी और दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए है।

मंगलवार को सी.बी.आई. अधिकारियों ने 7200 करोड़ रुपए के विभिन्न बैंक फ्रॉड के 42 मामलों के संबंध में लुधियाना सहित 187 स्थानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली सी.बी.आई. अधिकारियों की टीम ने लुधियाना के एक शराब व्यापारी और एस.ई.एल. के ठिकानों पर छापेमारी की थी। सी.बी.आई ने कहा एस.ई.एल. के खिलाफ बैंक ऑफ महाराष्ट्र  चंडीगढ़ डिप्टी जोनल मैनेजर के संतोष दुलार की 4 नवंबर को दी गई शिकायत में एस.ई.एल. मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और इसके निर्देशकों द्वारा किए गए फ्राड के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 

Vatika