गुरदासपुर में 76 लाख के बैंक लोन घोटाले का खुलासा, 7 आरोपी और एक CA के खिलाफ FIR
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 12:26 PM (IST)
गुरदासपुर(विनोद): पंजाब एंड सिंध बैंक,रिजनल कैपंस हरदोछन्नी रोड़ गुरदासपुर से जाली दस्तोवेज के आधार पर लगभग 76 लाख रूपये का लोन करवाने वाले सात आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस गुरदासपुर ने विभिन्न धाराओं अधीन केस दर्ज किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई.महिन्द्र पाल ने बताया कि उक्त बैंक की लोन मैनेजर रजनी बाला ने पुलिस को 15-7-2026 को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी जतिन्द्र पाल निवासी गांव हल्ला चाहिया,हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव बाबोवाल,सतीश मंगलू निवासी गांव पनियाड़,मंगल मसीह निवासी विरक तलवंडी,नरेन्द्र कुमार निवासी मलिकपुर तथा नीलम पत्नी सुनील निवासी गांव लखनकलां ने एक सी.ए.से जाली दस्तावेज तैयार करवा कर बैंक से 76 लाख रूपये का लोन ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच डी.एस.पी.सिटी द्वारा करने के बाद सभी आरोपियों व सी.ए.के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है।

