रविवार को छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे Bank, जानें क्यों लिया गया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क : देश भर में 3 दिन के लिए बैंक कर्मियों की यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरन 28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया कि 28 सितंबर को शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल से पहले 26-27 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी थी। इस कारण लोगों को परेशानी हो सकती थी और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की भी संभावना थी। इस कारण रविवार को बैंक खुले रखने के लिए कहा गया है। वहीं हड़ताल के दौरान डिजिटल सेवाएं, आनलाईन पेमैंट, ए.टी.एम. सुविधा आदि जारी रहेगी। 

बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने हफ्ते में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पेंशन सुधार सहित अन्य कई मांगें रखी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News