बरगाड़ी मोर्चा ने किया 4 लोकसभा सीटों पर लड़ने का ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 09:43 AM (IST)

बठिंडा(विजय): श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले को लेकर बरगाड़ी मोर्चे में शामिल सिख संगठनों ने राजनीति में पांव रखते हुए पंजाब की 4 सीटों से लोकसभा चुनाव लडऩे का ऐलान किया।

बुधवार को प्रैसवार्ता में सिख संगठनों ने 4 लोकसभा की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर राजनीतिक हलके में हलचल पैदा कर दी। बरगाड़ी मोर्चा के नेता ध्यान सिंह मंड ने बताया कि संगरूर से शिअद (अ) के अध्यक्ष व पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान, बठिंडा से यूनाइटड अकाली दल के गुरदीप सिंह, आनंदपुर साहिब से बिक्रमजीत सिंह व खडूर साहिब से मोफर सिंह के नामों का ऐलान किया गया।

मंड ने कहा कि  बहबल कलां गोली कांड में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी को जल्द गिरफ्तार कर सिखों को इंसाफ दिलाए जाने की कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मांग की जा रही है। 

Vatika