बरनाला: ''स्वयं सहायता'' वाले तंज के बाद जागा प्रशासन, सदर बाजार में 1.10 करोड़ रुपए से सड़क निर्माण शुरू

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:40 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि) : बरनाला का मुख्य सदर बाजार, जो पिछले कई महीनों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था, अब फिर से चमकने को तैयार है। विकास की राह देख रहे व्यापारियों के सब्र को उस समय संजीवनी मिली जब वार्ड पार्षद सरोज रानी के सुपुत्र और क्रांतिकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये के बड़े बजट के साथ सड़क पर प्रीमिक्स (लुक) डालने के कार्य का श्रीगणेश किया। 

धूल फांकते व्यापार को मिलेगा सहारा

सीवरेज की पाइपें बिछाने के बाद सदर बाजार की सड़क को उसके हाल पर छोड़ देना प्रशासन की बड़ी चूक साबित हुई थी। गड्ढों के कारण बाजार में ग्राहकों का आना कम हो गया था, जिससे व्यापारियों का दिवाली और अन्य सीजन फीके रहे। नीरज जिंदल ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लगातार नगर निगम और संबंधित विभाग पर दबाव बनाए रखा। आज कार्य शुरू करवाते हुए उन्होंने कहा, "व्यापारियों का नुकसान मेरा निजी नुकसान है। हम केवल वादे नहीं करते, उन्हें जमीन पर उतारते भी हैं। 1.10 करोड़ की यह सड़क सदर बाजार के गौरव को वापस लौटाएगी।" 

तंज से लेकर तामीर तक का सफर

बाजार की हालत इतनी खराब थी कि एक दुकानदार द्वारा खुद गड्ढे भरने की रील ने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी थी। वह रील केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक गहरा तंज था। नीरज जिंदल ने उस समय भी व्यापारियों को भरोसा दिलाया था कि वे इसे जल्द हल करेंगे। आज मशीनें चलते देख दुकानदारों ने माना कि नेतृत्व अगर सक्रिय हो, तो सिस्टम को काम करना ही पड़ता है। 

तंज से लेकर तामीर तक का सफर

नीरज जिंदल ने काम की शुरुआत के दौरान ठेकेदार और अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में एक प्रतिशत की भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खुद खड़े होकर प्रीमिक्स डलवाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क न केवल मजबूत होगी, बल्कि व्यापारियों और यहां आने वाले ग्राहकों के लिए धूल-मुक्त वातावरण भी सुनिश्चित करेगी। 

व्यापारियों में भारी उत्साह 

बाजार के प्रमुख दुकानदारों ने नीरज जिंदल का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद सदर बाजार में विकास की हलचल दिखी है। सड़क बनने से अब सामान खराब होने का डर खत्म होगा और व्यापार में फिर से तेजी आएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News