बासमती चावल का विवाद गहराया, शिवराज सिंह ने सोनिया से की कैप्टन अमरेंद्र की शिकायत

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्ली(सुनील पाण्डेय): बासमती चावल को लेकर 2 राज्यों मध्य प्रदेश और पंजाब के बीच छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। इसको लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री किसानों को ढाल बनाकर अपनी बात पर अड़ गए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शुक्रवार को इसी मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सोनिया गांधी से शिकायत की है। शिवराज सिंह ने पत्र में कहा कि अत्यंत दुख हो रहा कि कांग्रेस शासित राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह अनुचित एवं दुर्भावनापूर्ण बात कर रहे हैं। उनकी बात किसान विरोधी और मध्य प्रदेश विरोधी है तथा कांग्रेस के किसान विरोधी चरित्र को उजागर करती है।

Vatika